Ticker

6/recent/ticker-posts

46 BEST HINDI PAHELIYAN {रोचक हिन्दी पहेलियां} | BEST HINDI PAHELI with ANSWERS

BEST HINDI PAHELIYAN 

Hindi Paheli  01:-

ऐसी क्या चीज है जो पति अपनी पत्नी को दे सकता है
किंतु पत्नी अपने पति को नहीं दे सकती। 

उत्तर :- उपनाम / सरनेम

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli 02 :-

तीन अक्षर का मेरा नाम,

बीच कटे तो रिश्ते का नाम |

आखिरी कटे तो सब खाए,  

भारत के तीन तरफ दिखाए |

उत्तर :- सागर

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  03 :-

शुरू कटे तो कान कहलाऊँ,

बीच कटे तो मन बहलाऊँ |

परिवार की मैं करूँ सुरक्षा

बारिश, आँधी, धूप से रक्षा |

उत्तर :- मकान

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  04 :-

काली काली माँ, लाल लाल बच्चे |

जहाँ जाए माँ, वहाँ जाए बच्चे |

उत्तर :- ट्रेन

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  05 :-

आवाज है पर इंसान नहीं,

जुबान है पर निशान नहीं |

उत्तर :-  ऑडियो कैसेट

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  06 :-

सोने की वह चीज है

पर बेचे नहीं सुनार |

मोल तो ज्यादा है नहीं,

बहुत है उसका भार |

उत्तर :- चारपाई

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  07 :-

नकल उतारे सुनकर वाणी,

चुप-चुप सुने सभी की कहानी |

नील गगन है इसको भाए,

चलना क्या उड़ना भी आए |

उत्तर :- तोता

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  08 :-

एक राजा की अनोखी रानी,

दुम के सहारे पीती पानी |

उत्तर :- दीपक

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  09 :-

मैं कटु मैं मरु

तुम क्यों आंसू बहाते है ?

उत्तर :- प्याज

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  10 :-

बूझो भैया एक पहेली,

जब काटो तब नई नवेली |

उत्तर :- पेंसिल

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  11 :-

हरी डंडी, लाल कमान,

तौबातौबा करे हर इंसान |

उत्तर :- लाल मिर्च

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli 12 :-  

ऐसी क्या चीज है जो जागे रहने पर ऊपर रहती है
सो जाने पर गिर जाती है।

उत्तरपलकें

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli   13 :-

मैं हरी, मेरे बच्चे काले,

मुझे छोड़, मेरे बच्चे खा ले |

उत्तर :- इलायची

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  14 :-

काले वन की रानी है,

लाल पानी पीती है

उत्तर :- खटमल

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  15 :-

एक पहेली मैं बुझाऊँ,

सिर को काट नमक छिड़काऊँ |

उत्तर :- खीरा

------------------------------------------------------------------

इसे भी पढे :  44 PAHELI IN HINDI

------------------------------------------------------------------

( Paheliyan with Answer in Hindi | हिंदी पहेली उत्तर सहित )

Hindi Paheli  16 :-

तीन अक्षर का मेरा नाम,

उल्टा सीधा एक समान |

उत्तर :- जहाज

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  17 :-

ऊँट की बैठक, हिरन की चाल,

बोलो वह कौन है पहलवान |

उत्तर :- मेढ़क

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  18 :-

हजार लाख में रहे अँधेरा,

मात्र एक हीं में उजाला |

 उत्तर :- चाँद

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  19 :-

खड़ा पर भी खड़ा,

बैठने पर भी खड़ा |

उत्तर :- सींग

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  20 :-

कान मरोड़ो, पानी दूँगा,

मैं कोई पैसे नहीं लूँगा |

उत्तर :- नल

------------------------------------------------------------------

इसे भी पढे :  15+ FUNNY JOKES IN HINDI

------------------------------------------------------------------

( Paheliyan with Answer | पहेली उत्तर सहित )

Hindi Paheli  21 :-

दिन में सोए, रात में रोए |

जितना रोए, उतना खोए |

 उत्तर :-  मोमबत्ती

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  22 :-

तन है लकड़ी का

सर पर बारूद

एक झटके में

आग लगाए शारुख

उत्तर :- माचिस

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  23 :-

हरा मकान लाल दुकान,

और उसमें बैठता लल्लूराम |

उत्तर :-  तरबूज

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  24 :-

भोजन खाता, वेतन लेता,

फिर भी पहरा डटकर देता

उत्तर :- ताला 

Hindi Paheli  25 :-

एक पेड़ की तीस है डाली,

आधी सफेद और आधी काली |

उत्तर :-  महीना

------------------------------------------------------------------

( Paheliyan with Answer | पहेलियाँ उत्तर सहित )

Hindi Paheli  26 :-

सफेद मुर्गी हरी पूँछ,

तुझे ना आए काले से पूछ |

उत्तर :- मूली

Hindi Paheli  27 :-

छोटा हूँ पर बड़ा कहलाता,

रोज दही की नदी में नहाता

उत्तर :-  दहीबड़ा

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  28 :-

चार ड्राइवर एक सवारी,

उसके पीछे जनता भारी |

उत्तर :- मुर्दा

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  29 :-

बीसों का सिर काट लिया,

ना मारा ना ख़ून किया |

उत्तर :-  नाख़ून

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  30 :-

एक पैर है, काली धोती,

जाड़े में वह हरदम सोती |

गरमी में है, छाया देती

सावन में वह हरदम रोती |

उत्तर :- छतरी

------------------------------------------------------------------

( Paheliyan in Hindi | हिंदी पहेलियाँ )

Hindi Paheli  31 :-

पगरी में भी, गगरी में भी,

और तुम्हारी नगरी में भी |

कच्चा खाओ, पक्का खाओ

शीश में मेरा तेल लगाओ |

उत्तर :- नारियल

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  32 :-

लाल घोड़ा रुका रहे,

काला घोड़ा भाग जाए, बताओ कौन ?

उत्तर :- आग और धुँआ

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  33 :-

वह पाले नहीं भैंस, ना गाय,

फिर भी दूध मलाई हीं खाए |

घर बैठे हीं वह करे शिकार,

रिश्ते में भी है, वह मौसी यार |

उत्तर :- बिल्ली

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  34 :-

कटोरा पर कटोरा,

बेटा बाप से भी गोरा |

उत्तर :- नारियल

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  35 :-

भवनों से मैं नजर आता

सब बच्चों को खूब भाता |

दूर का हूँ लगता मामा,

रूप बदलता पर दिल को भाता |

उत्तर :- चंद्रमा

------------------------------------------------------------------

इसे भी पढे :  BEST GF BF JOKES IN HINDI

------------------------------------------------------------------

[ Paheliyan in Hindi | हिंदी पहेलियाँ ]

Hindi Paheli  36 :-

एक पाँव का काला मेंढक,

वर्षा काल में आता |

बहुत बरसता है जब पानी,

उपयोगी मैं बन जाता |

उत्तर :- छाता

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  37 :-

बिना पाँव पानी पर चलती

बत्तख नहीं, ना पानी की रानी |

उसे चाहिए सड़क या पटरी,

सिर्फ चाहिए गहरा पानी |

उत्तर :- नाव

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  38 :-

सात रोज में हूँ आता,

बालकों का हूँ चहेता |

वे करते हैं बस मुझसे प्यार,

नित्य करते हैं मेरा इंतजार |

उत्तर :- रविवार

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  39 :-

रंग है उसका पीला

तपाया है तो ढीला |

पीटा है तो फैला

कीमती है तो छैला |

उत्तर :- सोना

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  40 . दो अंगुल की है सड़क

उस पर रेल चले बेधड़क

लोगों के हैं काम आती

समय पड़े तो खाक बनाती। 

उत्तर  – माचिस

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  41 :-

काला घोड़ा, सफेद सवारी,

एक उतरा तो दूसरे की बारी |

उत्तर :- तवा और रोटी

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  42. फल नहीं पर फल कहाउ , नमक मिर्ची के संग सुहाउ
खाने वाले की सेहत बढ़ाउ ,सीता मैया की याद दिलाउ। 

उत्तरसीताफल ( यह एक सब्जी है जो राम की भार्या सीता के नाम से जुड़ा है )

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  43:-

सर्वेश के पिता के 4 बच्चे हैं
सुरेश
रमेश
गणेश
चौथे का नाम बताइए ?

उत्तर –  चौथे का नाम सर्वेश है। क्योंकि सर्वेश के पिता के पुत्रों की बात हो रही है जिसमें से सर्वेश एक है।

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  44:-

दिखता नहीं पर पहना है
यह नारी का गहना है

उत्तर  – लज्जा ( लज्जा को नारी का शृंगार माना जाता है )

 ------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  45:-

बिना चूल्हे के खीर बनी
ना मीठी ना नमकीन
थोड़ा-थोड़ा खा गए बड़े बड़े शौकीन

उत्तर  – चूना 

------------------------------------------------------------------

Hindi Paheli  46:-

डिब्बा देखा एक निराला ना ढकना ताला
पेंदा नाही कोना बंद है उसमें चांदी सोना। 

उत्तरअंडा

 ------------------------------------------------------------------

उम्मिद है आपको ये मजेदार हिंदी पहेलियाँ उत्तर सहित  [ Majedar Paheliyan in Hindi with Answer ]  पसन्द आई | हम ऐसे ही और भी पोस्ट आपके लिए लाते रहेन्गे |  

धन्यवाद !

------------------------------------------------------------------

इसे भी पढे : डोक्टर भीम राव अम्बेडकर (Dr. B.R. AMBEDKAR ) के अन्मोल विचार

इसे भी पढे :  गौतम बुध्द ( GAUTAM BUDDHA ) के अन्मोलविचार

इसे भी पढे :  डोक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम (Dr. A.P.JABDUL KALAM ) जी के अन्मोल विचार

इसे भी पढे :  स्वामी विवेकानन्द (SWAMI VIVEKANANDA) केअन्मोल विचार

इसे भी पढे :  ओशो (OSHO) के अन्मोल विचार

इसे भी पढे :  रतन टाटा (RATAN TATA) के अन्मोल विचार

इसे भी पढे :  महावीर स्वामी ( MAHAVEER SWAMI ) जी के अन्मोल विचार 

------------------------------------------------------------------

Post a Comment

0 Comments

Ad Code