Ticker

6/recent/ticker-posts

15+Best Funny Hindi jokes | Jokes in Hindi {हिन्दी जोक्स} with images

15+Best Funny Hindi jokes | Jokes in Hindi

ज लोगो का जीवन इतना तनावपुर्ण हो गया है कि दो पल के लिए भी खुल कर हसने का मौका नही मिलता | सिर्फ़ काम और पैसा कमाने के चक्कर मे लोग बिज़ी हो गए है |

लेकिन आप टेन्शन बिल्कूल न ले , हम आप के हसी को बरकरार रखने का पूरा पूरा ख्याल कर रहे है  | इसी लिए आप के लिए पेश है कुछ बहुत ही  Funny Hindi jokes | आप हिन्दी नगर ब्लोग पर इसी तरह के बेहतरिन पोस्ट और आर्टिकल पढ सकते है | हमारा मकसद आपके जीवन मे खुशी लाना एवम आप के सोच विचार मे सकारत्मकता ला कर आपको उम्मिद और शक्ति प्रदान करना है |

तो चलिए थोडा हसते है : 

Hindi joke1. 

संता- आज ये रोटियां जली हुई कैसी हैं?

पत्नी- क्योंकि मैं आजकल खूबसूरत होती जा रही हूं।

संता- तुम्हारे खूबसूरत होने से रोटी जलने का क्या लेना-देना है?

पत्नी- रोटियां भी मेरी खूबसूरती को देखकर जलने लगी हैं।

 -----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke2. 

एक दिन पिंटू पंडित जी के पास गया।

पंडित- तुम्हारी कुंडली में धन ही धन लिखा है।

पिंटू- वो तो सब ठीक है पंडित जी लेकिन ये तो बताइए इस धन को बैंक में कैसे ट्रांसफर करुं।

पंडित बेहोश!

 -----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 3. 

संता- यार ये नया फ़ोन किसका है, बड़ा मस्त लग रहा हैं।

बंता- मेरा नहीं हैं, यार।

संता- फिर किसका हैं।

बंता- गर्लफ्रेंड का उठाया है।

संता-  क्यों ?

बंता- यार वो रोज कहती थी, आप मेरा फ़ोन नहीं उठाते।

आज मुझे मौका लगा तो मैंने उठा लिया।

Funny Hindi Jokes | www.hindinagar.in

 -----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 4. 

पप्पू ने पूछा गप्पू से-

गप्पू भईया जिसको सुनाई नहीं देता, उसको क्या कहते हैं?

गप्पू बोला- कुछ भी कह लो भईया जब उसे सुनाई ही नहीं देता।

Funny Hindi Jokes | www.hindinagar.in

 -----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 5. मालकिन (अपने नौकरानी से)- जरा देखकर बताना तो कि टाइम कितना हो रहा है।

नौकरानी- हमें घड़ी देखना नहीं आता।

मालकिन- अच्छा तो ये देखकर बताओ कि छोटी सुई और बड़ी सुई कहां हैं।

नौकरानी- मालकिन, दोनों सुईयां घड़ी में ही हैं।

Funny Hindi Jokes | www.hindinagar.in

 -----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 6. 

संता और बंता दोनों भाई एक ही क्लास में पढ़ते थे।

टीचर- तुम दोनों ने अपने पापा का नाम अलग-अलग क्यों लिखा?

संता- मैडम फिर आप कहोगे नक़ल मारी है, इसीलिए।

Funny Hindi Jokes | www.hindinagar.in

 -----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 7. 

पिंकू: डॉक्टर साहब एक समस्या है।

डॉक्टर: क्या परेशानी है?

पिंकू: जब मैं किसी से बात करता हूं तो वो इंसान मुझे दिखता नहीं।

डॉक्टर: ऐसा कब होता है?

पिंकू: फोन पर बात करते वक्त।

डॉक्टर: भाग जा यहां से, वरना तू इस धरती पर नहीं दिखेगा।

Funny Hindi Jokes | www.hindinagar.in

-----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 8. 

पत्नी: तुम शराब में बहुत पैसे बरबाद करते हो, अब बंद करो

पति: औऱ तुम ब्यूटी पार्लर में 5000 का कबाड़ा करके आती हो उसका क्या

पत्नी: वो तो मैं तुम्हें सुंदर लगूं इसलिए...

पति: पगली तो में भी तो इसलिये पीता हूं कि तू मुझे सुंदर लगे।

Funny Hindi Jokes | www.hindinagar.in

----------------------------------------------------------------------------- 

Hindi joke 9. 

जीवन में कोई समस्या हो तो आपको किसान के पास चले जाना चाहिए।

क्योंकि... उसी के पास हल है।

 -----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 10. 

ट्रेन के डिब्बे में लिखा हुआ था, 'बिना टिकट यात्रा करने वाले यात्री होशियार।

उसी ट्रेन में बंटू भी जा रहा था.

उसने ये लाइन पढ़ी और बोला: वाह, जो टिकट खरीदें वो होशियार

हमने जो खरीद के रखी है तो हम बेवकूफ हैं क्या?

Funny Hindi Jokes | www.hindinagar.in

 -----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 11. 

पत्नी: शादी से पहले तुम मंदिर बहुत जाते थे. अब क्या हो गया?

अब क्यों नहीं जाते?

पति: फिर मेरी शादी तुमसे हो गई और मेरा भगवान पर से भरोसा उठ गया।

Funny Hindi Jokes | www.hindinagar.in

-----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 12. 

संसार के सबसे बड़े पापी वे लोग होते हैं

जो दिल जलाने वाली बात कहकर बोलते हैं, 'देख भाई, बुरा मत मानना।

 -----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 13. 

मास्टर जी: इस मुहावरे का अर्थ बताओ सांप की दुम पर पैर रखना।

स्टूडेंट: पत्नी को मायके जाने से रोकना।

अब मास्टर जी ये नहीं समझ पा रहे थे कि इस बच्चे को बाहर निकालूं या क्लास का मॉनिटर बनाऊं।

 -----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 14. 

पोता: दादी आपने कौन-कौन से देश घूमे हैं?

दादी: अपना पूरा हिंदुस्तान, पाकिस्तान, अफगानिस्तान, उजबेकिस्तान....

पोता: दादी अब कहां घूमोगी?

पीछे से छोटा पोता बोला...

कब्रिस्तान...

Funny Hindi Jokes | www.hindinagar.in

-----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 15. 

बंटी अपनी मां और पिता के साथ होटल में खाना खाने गया।

वहां, एक आदमी सिगरेट पी रहा था।

बंटी: भाई साहब, आप सिगरेट बाहर जाकर पिएं।

हमारे पेरेंट्स हमारे साथ हैं।

आदमी: तो क्या हुआ।

बंटी: तो क्या, मेरा भी मन हो रहा है पीने का।

Funny Hindi Jokes | www.hindinagar.in

-----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 16. 

करवा चौथ के मौके पर दुकान की सभी चूड़ियां देखने के बाद महिला बोली ...

महिला: वो सामने वाले डिब्बे में क्या है?

दुकानदार: बहन, रहम कर थोड़ा, उसमें मेरा लंच है।

Funny Hindi Jokes | www.hindinagar.in

-----------------------------------------------------------------------------

Hindi joke 17. 

टीचर (राजू से): अच्छा ये बताओ कि दुनिया में कितने देश हैं?

राजू: अरे मैम आप भी ये कैसी बात कर रही हैं।

दुनिया में तो बस एक ही देश है, हमारा देश भारत. बाकी तो सब विदेश हैं।

Funny Hindi Jokes | www.hindinagar.in

 -----------------------------------------------------------------------------

उम्मीद आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा हिंदी नगर , देश दुनिया के महान लोगो के महान विचारों को आम जनता तक पहुचाने के कार्य में लगा है हमारा ब्लॉग एक साहित्य ब्लॉग है जंहा आपको सुविचार , कविता , कहानिया, जोक्स , और रोचक बाते पढ़ने को मिलती है हमारा मकशद लोगो के सोच और विचारों में सकारात्मक बदलाव लाना है इसके लिए हमसे जो बन पड़ेगा हम करने को तैयार है आप बस हमे थोड़ा प्यार और अपना पन दीजिए

इसे भी पढे : स्वामी विवेकानन्दा के बेहतरिन विचार जो आपका जीने का तरिकाबदल दे

इसे भी पढे : गौतम बुध्द के बेहतरिन विचार जो आपका जीने का तरिका बदलदे

इसे भी पढे : ओशो के बेहतरिन विचार जो आपका जीने का तरिका बदल दे

इसे भी पढे : ए पी जे अब्दुल कलाम के बेहतरिन विचार जो आपका जीने का तरिकाबदल दे

Post a Comment

0 Comments

Ad Code