Ticker

6/recent/ticker-posts

35 Best Ratan Tata Quotes in Hindi – रतन टाटा के अनमोल विचार

 

35 Best Ratan tata quote in hindi

 

 

Ratan Tata Pride of India

रतन टाटा , ऐसा शायद ही कोई होगा जो टाटा नाम से परिचित न हो | भारत का बच्चा बच्चा भी इस नाम से परिचित है | टाटा कम्पनी दुनिया मे अपना एक बहुत ही बडा ओधा रखती है | आज करोडो लोग अपना भरण पोषण टाटा कम्पनी मे काम काज कर के करते है | टाटा के पीढी मे एक और शक्स आया जिन्होने अपने उम्दा काम और बेहतरिन व्क्तित्व से दुनिया मे अपना नाम सुनहरे अक्षरो मे लिखवा लिया |

 

रतन टाटा का जन्म 28 दिसंबर, 1937 को भारत के सूरत शहर में हुआ था। रतन टाटा नवल टाटा के बेटे हैं जिन्हे नवजबाई टाटा ने अपने पति रतनजी टाटा के मृत्यु के बाद गोद लिया था।

रतन टाटा एक प्रसिद्ध भारतीय उद्योगपति और टाटा संस के सेवामुक्त चेयरमैन हैं। वे सन 1991 से लेकर 2012 तक टाटा ग्रुप के अध्यक्ष रहे। 28 दिसंबर 2012 को उन्होंने टाटा ग्रुप के अध्यक्ष पद को छोड़ दिया परन्तु वे अभी भी टाटा समूह के चैरिटेबल ट्रस्ट के अध्यक्ष बने हुए हैं। वह टाटा ग्रुप के सभी प्रमुख कम्पनियों जैसे टाटा स्टील, टाटा मोटर्स, टाटा पावर, टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज, टाटा टी, टाटा केमिकल्स, इंडियन होटल्स और टाटा टेलीसर्विसेज के भी अध्यक्ष थे। उनके नेतृत्व में टाटा ग्रुप ने नई  ऊंचाइयों छुआ और समूह का राजस्व भी कई गुना बढ़ा।

 

भारत सरकार ने रतन टाटा को पद्म भूषण (2000) और पद्म विभूषण (2008) द्वारा सम्मानित किया। ये सम्मान देश के तीसरे और दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान हैं।


रतन के मार्गदर्शन में, टाटा कंसलटेंसी सर्विसेस सार्वजनिक निगम बनी और टाटा मोटर्स न्यूयॉर्क स्टॉक एक्सचेंज में सूचीबद्ध हुई। 1998 में टाटा मोटर्स ने उनके संकल्पित टाटा इंडिका को बाजार में उतारा.

31 जनवरी 2008 को, रतन टाटा की अध्यक्षता में, टाटा संस ने कोरस समूह को सफलतापूर्वक अधिग्रहित किया, जो एक एंग्लो-डच एल्यूमीनियम और इस्पात निर्माता है। इस अधिग्रहण के साथ रतन टाटा भारतीय व्यापार जगत में एक प्रतिष्ठित व्यक्ति बन गये। इस विलय के फलस्वरुप दुनिया को पाँचवाँ सबसे बड़ा इस्पात उत्पादक संस्थान मिला।

रतन टाटा का सपना था कि 1,00,000 रु की लागत की कार बनायी जाए। नई दिल्ली में ऑटो एक्सपो में 10 जनवरी, 2007 को इस कार का उदघाटन कर के उन्होंने अपने सपने को पूर्ण किया। टाटा नैनो के तीन मॉडलों की घोषणा की गई और रतन टाटा ने सिर्फ 1 लाख रूपये की कीमत की कार बाजार को देने का वादा पूरा किया, साथ ही इस कीमत पर कार उपल्बध कराने के अपने वादे का हवाला देते हुये कहा "वादा एक वादा है"

26 मार्च 2007 को रतन टाटा के अधीन टाटा मोटर्स ने फोर्ड मोटर कम्पनी से जगुआर और लैण्ड रोवर को खरीद लिया। ब्रिटिश विलासिता की प्रतीक, जगुआर और लैंड रोवर (Land Rover) 1.15 अरब पाउण्ड ($ 2.3 अरब), में खरीदी गई


रतन टाटा का निजी जीवन 

रतन टाटा एक शर्मीले व्यक्ति हैं, समाज की झूठी चमक दमक में विश्वास नहीं करते हैं, सालों से मुम्बई के कोलाबा जिले में एक किताबों एवं कुत्तों से भरे हुये बेचलर फ्लैट में रह रहे हैं। रतन टाटा एक दम सीधा साधा जीवन जीते है । लोगो से प्यार और अदब से पेश आते है । कोई दिखावा नही एक सरल स्वभाव है रतन टाटा जी का इसीलिए लोग उन्हें इतना चाहते है । आज की तारीख में वो काफी बुजुर्ग हो चले है और सच कहा जाए तो लगभग हर भारतीय को ये एक बात अभी से सता रहा होगा कि रतन टाटा जी को यदि कुछ हो जाता है या उनके जाने के बाद टाटा कंपनी का क्या होगा ? और हमारा क्या होगा । 


दोस्तो रतन टाटा जी को भारत सरकार ने पद्मभूषण अवार्ड से भी नवाजा है । रतन टाटा जी का जीवन ही हम तमाम लोगो के लिए एक मार्गदर्शन है । हमे ये जानना चाहिए कि आखिर ये इंसान के विचार में ऐसा क्या खास बात है जो इन्हें एक महान इंसान और उधमी के रूप में जाहिर करता है । 


आज हम उनके विचारो को आप तक ले कर आए है इन विचारो को अपने मन मे बैठा कर अपने जीवन मे उतार कर आप काम्याबी के हर मुकाम को पा सकेगे |

 


35 Best Ratan Tata Quotes in Hindi – रतन टाटा के अनमोल विचार

 ------------------------

 

Ratan tata Quote 1. " हम सभी के पास समान प्रतिभा नहीं है। फिर भी हम सभी के पास अपनी प्रतिभा को विकसित करने के लिए एक समान अवसर हैं | "

  ------------------------

Ratan tata Quote 2. " हर व्यक्ति में कुछ--कुछ विशेष गुण और प्रतिभा होती है इसलिए प्रत्येक व्यक्ति को अपने अंदर मौजूद गुणों और प्रतिभा का पहचानना चाहिए | "

 

Ratan Tata Quotes in Hindi

Ratan tata Quote 3. " लोहा एक मजबूत धातु है मगर इसे खुद इसकी जंग नष्ट कर देती है इसी तरह कोई भी किसी व्यक्ति को बर्बाद नहीं कर सकता है, लेकिन उसकी अपनी ही मानसिकता उसे बर्बाद कर सकती है | "

 

Ratan Tata Quotes in Hindi

Ratan tata Quote 4 : "अगर कोई भी कार्य सामाजिक स्तर के अनुकूल हो, तो उस कार्य को जरुर करे और उसमे अपनी जी-जान लगा दे और अगर वही काम सामाजिक स्तरों से मेल खाए, तो उसे नहीं करने में ही सबकी भलाई हैं | "

 

Ratan Tata Quotes in Hindi

Ratan tata Quote 5: " अपनी समस्या को अपने ही ढंग से निपटाने की कोशिश करने से दिमाग तेजी से चलता है और समस्या बोझ नहीं लगती और तनाव भी पैदा नहीं होता है बल्कि आनंद आता है और वह कार्य नए इतिहास रचता है | "

 ------------------------

इसे भी पढे : डोक्टर. ए . पी . जे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार जो आपको कामयाब बना दे

Ratan tata Quote 6: " मैं कभी भी इस बात मे विश्वास नहीं करता कि मैं सही निर्णय ले रहा हूँ या नहीं . बस मैं निर्णय लेकर, उस लिए गए निर्णय को सही साबित करने में विश्वास रखता हूँ | "

 

Ratan Tata Quotes in Hindi

Ratan tata Quote 7: " केवल पैसा और शौहरत कमाना ही काफी नहीं है, सोचिये जब आपका किसी से Break-up हो तो उस दिन कंपनी में Promotion कोई मायने नहीं रखता। जब आपकी पीठ में दर्द हो तो Car driving करने में कोई आनंद नहीं आता। जब आपका दिमाग में Tension हो तो Shopping करने में भी कोई मजा नहीं आता। ये जीवन आपका है इसे इतना भी गंभीर मत बनाइये, हम सब इस दुनिया में कुछ पलों के मेहमान हैं तो जीवन का आनंद लीजिये | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 8: " हमें सफल व्यक्तियों से प्रेरणा लेनी चाहिए कि अगर वे सफल हो सकते है तो हम क्यों नहीं? परंतु प्रेरणा लेते समय आंखे खुली रखनी चाहिए | "

 ------------------------

Ratan tata Quotes 9: " मैं उनके बाद आया जिनके शूज बहुत बड़े थे। Mr. JRD TATA भारतीय बिजनेस कम्युनिटी में लीजेंड थे वो 50 सालों तक TATA Group के शीर्ष पर बने रहे। लोगो ने ये सोचना शुरू कर दिया था कि वो हमेशा के लिए रहेंगे | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 10: " पावर और पैसे का मैं गलत इस्तेमाल नहीं करता | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 11: " यदि कोई काम सार्वजनिकता की कसौटी पर खरा उतरता है तो इसे जरूर करो | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 12: " मैं चार बार शादी करने के बहुत करीब पहुँच गया था, और हर बार मैं किसी किसी डर की वजह से पीछे हट गया। हर अवसर अलग था, लेकिन अब जब मैं इसमें शामिल लोगों को देखता हूँ, मैंने जो किया वो इतना बुरा नहीं था। मेरा मानना है, अगर शादी हो जाती तो ये और भी काम्प्लेक्स होता | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 13: " मैं यह कहूँगा कि एक चीज जो मैं अलग तरीके से कर सकता था वह यह कि मैं और भी अधिक सेवामुक्त होता | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 14: " किसी भी काम को करने के लिए समय-सीमा तो होनी ही चाहिए और हमेशा वही काम करना चाहिए, जिसमे हमे मजा आता हो या ख़ुशी मिलती हो, और ऐसा करने से हमे काम, काम नहीं बल्कि एक पसंदीदा खेल जैसा प्रतीत होगा | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 15: " कोई भी लोहे को नष्ट नहीं कर सकता है, लेकिन उसका अपना ही जंग उसे नष्ट कर सकता है इसी तरह कोई भी किसी व्यक्ति को बर्बाद नहीं कर सकता है बल्कि उसकी अपनी ही मानसिकता उसे बर्बाद कर सकती है | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 16: " दुनिया में करोड़ो लोग मेहनत करते हैं फिर भी सबको भिन्न-भिन्न परिणाम प्राप्त होते हैं इस सब के लिए मेहनत करने का तरीका जिम्मेदार है इसलिए व्यक्ति को मेहनत करने के तरीके में सुधार करना चाहिए | "

 

Ratan Tata Quotes in Hindi

Ratan tata Quote 17: " पूर्वजों द्वारा विरासत में मिली चीज़ों का महत्व समझें और इसे संरक्षित रखे | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 18: " पेड़ काटने के पूर्व कुल्हाड़ी की धार देखने की आवश्यकता होती है, इसलिए जब आठ घंटे में पेड़ काटना हो तो छः घंटे कुल्हाड़ी की धार तेज करने में लगाने पर सफलता प्राप्त होने के अवसर कई गुना बढ़ जाते हैं | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 19: " आपको हर जगह सुनते रहना चाहिए और सीखते रहना चाहिए | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 20: " सब कुछ ठीक है, कभी कभी काम से छुट्टी लेना, क्लास bunk करना, किसी एग्जाम में कम मार्क्स लाना या छोटे भाई बहनों से कभी झगड़ना, सब ठीक है चलता है जब हम जिंदगी के आखिरी पड़ाव पे होंगे तो यही छोटी-छोटी बातें हमें हँसाएंगी और कंपनी के प्रमोशन, घंटे लगातार काम ये सब उस दिन कोई मायने नहीं रखेंगे। हम लोग इंसान हैं कोई कम्प्यूटर नहीं, जीवन का मजा लीजिये इसे हमेशा गंभीर नहीं बनाइये | "

 ------------------------

इसे भी पढे : स्वामी विवेकानन्दा के अनमोल विचार जो जीवन बदल दे

Ratan tata Quote 21: " आगे बढ़ने के लिए जीवन में उतर-चढ़ाव बहुत ज़रूरी हैं, क्योंकि ECG में भी एक सीधी लाइन का मतलब होता है कि हम जिंदा नहीं हैं | "

 

Ratan Tata Quotes in Hindi

Ratan tata Quote 22: " आपको शिक्षा का विशेषाधिकार मिला है इसलिए यह आपकी जिम्मेदारी है कि आप इसके बदले समाज को कुछ दे | "

 

Ratan Tata Quotes in Hindi

Ratan tata Quote 23: " लोगो की सेवा करने के लिए Bussiness को अपनी Company के हितों से ऊपर जाने की जरूरत है | "

 

Ratan Tata Quotes in Hindi


Ratan tata Quotes 24: " वह व्यक्ति जो दूसरों की नकल करता है, कुछ समय के लिए तो सफल हो सकता है, परंतु जीवन में बहुत आगे नहीं बढ़ पाता | "

 

Ratan Tata Quotes in Hindi

Ratan tata Quote 25: शक्ति और धन मेरे अपने मुख्य दांव नहीं हैं।

 ------------------------

Ratan tata Quote 26: " मैंने अपने जीवन के अनुभवों से यही सीख पाई है कि आप हमेशा जिस चीज़ को सही माने तो फिर उसी चीज़ पर डटे रहे और जहाँ तक सम्भव हो हमेशा निष्पक्ष ही बने रहे | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 27: " मैंने भी अपनी कंपनी में इसे एक मुद्दा बना दिया है हम छोटे कदम उठाना बंद करें और ग्लोबल सोच को विकसित करें और यह वास्तव में मददगार प्रतीत हो रही है | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 28: " हर एक कार्य को करने का निश्चित समय होता है इसीलिए उसे निश्चित समय पर ही करना चाहिए सही समय पर किया काम हमेशा सही रहता है | "

 

Ratan Tata Quotes in Hindi

Ratan tata Quote 29: " किसी भी काम के प्रति हमेशा POSITIVE सोच रखनी चाहिए क्योंकि Negativity हमारी असफलता का कारण बनती है | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 30: " मैं काम करते हुए कुछ लोगों को ठेस पहुंचा सकता हूँ लेकिन मैं किसी भी स्थिति में इस रूप में देखा जाना पसंद करता हूँ कि एक ऐसा व्यक्ति जिसने किसी भी स्थिति में अपना सबसे अच्छा काम किया और बिना समझौता किये हुए किया | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 31: " मैं निश्चित रूप से Politics में नहीं शामिल होऊंगा। मैं एक साफ़-सुथरे Business-man के तौर पे याद किया जाना पसंद करूँगा, जिसने सतह के नीचे की गतिविधियों में हिस्सा ना लिया हो, और जो काफी Successful रहा हो | "

 

Ratan Tata Quotes in Hindi

Ratan tata Quote 32: " उन हजारो पत्थरो को अपने पास रख ले, जिसे लोग आप पर फेंकते हैं और फिर उन पत्थरो का इस्तमाल कर, उनसे एक इमारत खडी करें | "

 

Ratan Tata Quotes in Hindi


Ratan tata Quote 33: " उस दिन, जिस दिन मैं उड़ने के योग्य रहूंगा, वह दिन मेरे लिए सबसे मायूस दिन होगा | "


Ratan Tata Quotes in Hindi

 

Ratan tata Quote 34: " अगर आप तेजी से चलना चाहते हैं तो अकेले चलिए, लेकिन अगर आप दूर तक चलना चाहते हैं तो साथ मिलकर चलिए | "

 ------------------------

Ratan tata Quote 35: " अगर आपमें बदलाव लाने की इच्छा हो, तो आप बदलाव ला सकते है | "

Ratan Tata Quotes in Hindi

 

-----------------------------------------------------------------------

उम्मीद आपको ये पोस्ट पसंद आया होगा हिंदी नगर , देश दुनिया के महान लोगो के महान विचारों को आम जनता तक पहुचाने के कार्य में लगा है हमारा ब्लॉग एक साहित्य ब्लॉग है जंहा आपको सुविचार , कविता , कहानिया, जोक्स , और रोचक बाते पढ़ने को मिलती है हमारा मकशद लोगो के सोच और विचारों में सकारात्मक बदलाव लाना है इसके लिए हमसे जो बन पड़ेगा हम करने को तैयार है आप बस हमे थोड़ा प्यार और अपना पन दीजिए

इसेभी पढे : गौतम बुध्ध के अनमोल विचार जो आपके जीवन मे शन्ति ला दे

 

इसेभी पढे : ओशो के अनमोल विचार जो जीने का तरिका सिखा दे

 

इसेभी पढे : डोक्टर. ए . पी . जे अब्दुल कलाम के अनमोल विचार जो आपको कामयाब बना दे

 

इसेभी पढे : स्वामी विवेकानन्दा के अनमोल विचार जो जीवन बदल दे

 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code