35 Best Buddha quotes in hindi- भगवान बुद्ध के अनमोल विचार
सिद्धार्थ (गौतम बुद्ध) का जन्म लुंबिनी में 563 ईसा पूर्व इक्ष्वाकु वंशीय क्षत्रिय शाक्य कुल के राजा शुद्धोधन के घर में हुआ था। उनकी माँ का नाम महामाया था जो कोलीय वंश से थीं, जिनका इनके जन्म के सात दिन बाद निधन हुआ, उनका पालन महारानी की छोटी सगी बहन महाप्रजापती गौतमी ने किया। 29 वर्ष की आयु में सिद्धार्थ विवाहोपरांत एक मात्र प्रथम नवजात शिशु राहुल और धर्मपत्नी यशोधरा
को त्यागकर संसार को जरा, मरण, दुखों से मुक्ति दिलाने के मार्ग एवं सत्य दिव्य ज्ञान की खोज में रात्रि में राजपाठ का मोह त्यागकर वन की ओर चले गए। वर्षों की कठोर साधना के पश्चात बोध गया (बिहार) में बोधि वृक्ष के नीचे उन्हें ज्ञान की प्राप्ति हुई और वे सिद्धार्थ गौतम से भगवान बुद्ध बन गए।
भगवान बुद्ध बहुत बड़े धर्म प्रचारक थे, जिन्होंने अपने ज्ञान और विवेक से संपूर्ण जगत को सही मार्ग दिखाया है और बौद्ध धर्म की स्थापना की है।
1. “ तीन चीजें ज्यादा देर तक नहीं छुप सकतीं, सूर्य, चंद्रमा और सत्य “
| BUDDHA QUOTES in HINDI |
2. “ क्रोध को पाले रखना गर्म कोयले को किसी और पर फेंकने की नीयत से पकड़े रहने के सामान है; इसमें आप ही जलते हैं “
3. “ जीवन में किसी उद्देश्य या लक्ष्य तक पहुंचने से ज्यादा महत्वपूर्ण उस यात्रा को अच्छे से संपन्न करना होता है “
| Buddha Quotes in Hindi |
4. “ बुराई से बुराई कभी खत्म नहीं होती। घृणा को तो केवल प्रेम द्वारा ही समाप्त किया जा सकता है, यह एक अटूट सत्य है “
5. “ जीवन में हजारों लड़ाइयां जीतने से अच्छा है कि तुम स्वयं पर विजय प्राप्त कर लो। फिर जीत हमेशा तुम्हारी होगी, इसे तुमसे कोई नहीं छीन सकता “
6. “ सत्य के मार्ग पर चलते हुए व्यक्ति केवल दो ही गलतियां कर सकता है, पहली या तो पूरा रास्ता न तय करना, दूसरी या फिर शुरुआत ही न करना “
7. “ भविष्य के सपनों में मत खोओ और भूतकाल में मत उलझो सिर्फ वर्तमान पर ध्यान दो “
8. “ जीवन में आप चाहें जितनी अच्छी-अच्छी किताबें पढ़ लो, कितने भी अच्छे शब्द सुनो, लेकिन जब तक आप उनको अपने जीवन में नहीं अपनाते तब तक उसका कोई फायदा नहीं होगा “
9. “ बुराई होनी चाहिए ताकि अच्छाई उसके ऊपर अपनी पवित्रता साबित कर सके “
10. “ स्वास्थ्य सबसे बड़ा उपहार है, संतोष सबसे बड़ा धन है, वफ़ादारी सबसे बड़ा संबंध है “
11. “ बिना सेहत के जीवन जीवन नहीं है; बस पीड़ा की एक स्थिति है- मौत की छवि है “
12. “हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाये”
13. “जो कुछ भी आपके पास है उसे बढ़ा-चढ़ाकर मत बताओ और न ही दूसरों से ईर्ष्या करो, जो दूसरों से ईर्ष्या करता है उसे मन की शांति नहीं मिलती”
14. “हम जो सोचते हैं, वह बन जाते हैं”
15. “मैं कभी नहीं देखता की क्या किया जा चुका है; मैं हमेशा देखता हूँ की क्या किया जाना बाकी है”
16. “ चाहे आप कितने पवित्र शब्द पढ़ लें या बोल लें, वह आपका क्या भला करेंगे जब तक आप उन्हें उपयोग में नहीं लाते ”
17. “ हम जो कुछ भी हैं वह हमने आज तक क्या सोचा इस बात का परिणाम है। यदि कोई व्यक्ति बुरी सोच के साथ बोलता या काम करता है, तो उसे कष्ट ही मिलता है। यदि कोई व्यक्ति शुद्ध विचारों के साथ बोलता या काम करता है, तो उसकी परछाई की तरह ख़ुशी उसका साथ कभी नहीं छोड़ती ”
: भगवान बुद्ध के अनमोल विचार
18. “ मनुष्य क्रोध को प्रेम से, पाप को सदाचार से, लोभ को दान से और झूट को सत्य से जीत सकता है ”
19. “आप अपने क्रोध के लिए दंड नहीं पाओगे। आप अपने क्रोध के द्वारा दंड पाओगे”
20. “ किसी जानवर की अपेक्षा एक कपटी और दुष्ट मित्र से ज्यादा डरना चाहिए, जानवर तो बस आपके शरीर को नुक्सान पहुंचा सकता है पर बुरा मित्र आपकी बुद्धि को नुक्सान पहुंचा सकता है ”
21. “ जैसे मोमबत्ती बिना आग के नहीं जल सकती, मनुष्य भी आध्यात्मिक जीवन के बिना नहीं जी सकता ”
: भगवान बुद्ध के अनमोल विचार
22. “ सभी बुरे कार्य मन के कारण उत्पन्न होते हैं, यदि मन परिवर्तित हो जाये तो क्या अनैतिक कार्य रह सकते हैं? ”
23. “ शक एक लाइलाज बीमारी है, जो दोस्ती और रिश्ते को दीमक की तरह ख़तम कर देती हैं ”
24. “ कोई भी पुरुष अपने कर्मों से महान बनता है, अपने जन्म से नहीं ”
25. “ अतीत पर ध्यान मत दो, भविष्य की चिंता मत करो, अपने मन को वर्तमान क्षण पर नियंत्रित करें ”
26. “ एक पल एक दिन को बदल सकता है, एक दिन एक जीवन को बदल सकता है, और एक जीवन इस पूरी दुनियां को बदल सकता है ”
27. “ क्रोध को प्यार से, बुराई को अच्छाई से, स्वार्थ को उदारता से और झूठे व्यक्ति को सच्चाई से जीता जा सकता है ”
28. “ बुराइयों से दूर रहने के लिए, अच्छाइयों का विकास कीजिए और अपने मन को अच्छे विचारों से भर लीजिए ”
29. “ हमेशा याद रखें कि बुरा कार्य, अपने मन में बोझ रखने के समान है ”
30. “ झरना बहुत शोर मचाता है, सागर गहरा और शांत होता है ”
31. “ अकेले रहना कहीं अच्छा है, बगैर उन लोगों के साथ में रहने से जो आपकी प्रगति में बाधा डालते हैं ”
32. “ हर दिन नया होता है, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता है कि कल कितना मुश्किल था, आप हर दिन नई शुरुवात कर सकते हैं ”
33. “अगर आप दूसरों के लिए दिया जलाते हैं, तो यह आपके रास्ते को भी रोशन कर देता है ”
34. “अपने मोक्ष के लिए खुद ही प्रयत्न करें, दूसरे पर निर्भर ना रहें ”
35. “अगर आप उन चिंजो की कधर नहीं करते जो आपके पास है, तो कभी भी खुश नहीं रहें सकते हैं ”
उम्मिद है कि आपको ये पोस्ट पसन्द आया होगा | हमने बुध्द्द
के अन्मोल विचारो को आपके समक्ष रखा ताकि आप इन्हे पढ्कर समझ कर अपने विचारो मे
बदलाव कर सके | आपके जीवन मे आप आगे बढे इसकी कामना करते है | ईसी तरह के
सकारात्मत विचारो को पढ्ने के लिय हमारे ब्लोग से जुड जाये |
Social Plugin