44 Best Hindi Paheliyan |
Paheli in Hindi
| www.hindinagar.in |
पहेलिया सच मे दिमाग को तेज़ करने मे बेहद काम
आता है साथ ही ये मनोरन्जन का भी हिस्सा है | छोटा हो बडा हर कोई इन दिमाग को चकरा
देने वाले सवालो को पूछ कर सामने वाले को परेशान कर सकता है साथ मनोरन्जन भी | खेल
खेल मे बच्चो का दिमाग भी तेज़ होता है और उन्हे बाहर जाने की भी जरुरत नही | कुछ लोग
तो मुश्किल पहेली पूछ कर इनाम का भी शर्त रख लेते है | अगर आप भी कुछ ऐसे ही मजेदार
पहेली पढना चाहते है तो इस पोस्ट मे आपको ये सब मिल जाएगा |
मज़ेदार
हिन्दी पहेलियां जवाब सहित ( Fun Hindi Puzzle | Paheliyan with Answers )
Hindi Paheli 01 :-
खबर लाता हूँ सुबह
नहीं लगाता हूँ देर मैं |
फेंक दिया जाता हूँ,
दूसरे दिन रद्दी के ढेर में |
उत्तर :- अख़बार
[
Paheliyan | पहेलियाँ ]
Hindi
Paheli 02 :-
बोल नहीं पाती हूँ मैं,
और सुन नहीं पाती
|
बिना आँखों के हूँ अंधी,
पर सबको राह दिखाती |
उत्तर :- पुस्तक
[
Paheliyan | पहेलियाँ ]
Hindi
Paheli 03 :-
राजा महाराजाओं के ये,
कभी बहुत आया काम |
संदेश इसने पहुचाएँ,
सुबह हो या शाम |
उत्तर :- कबूतर
Hindi
Paheli 04 :-
आगे ‘प’ है मध्य में भी ‘प’,
अंत में इसके ‘ह’ है |
पेड़ों पर रहता है,
सुर में कुछ कहता है |
उत्तर :- पपीहा
Hindi
Paheliyan | Paheli in Hindi
Hindi
Paheli 05 :-
देखी रात अनोखी वर्षा,
सारा खेत नहाया |
पानी तो पूरा शुद्ध था,
पर पी न कोई पाया |
उत्तर :- ओस
Hindi
Paheli 06 :-
करती नहीं यात्रा दो गज,
फिर भी दिन भर चलती है |
रसवंती है, नाजुक भी,
लेकिन गुफा में रहती है |
उत्तर :- जीभ
Hindi
Paheli 07 :-
नहीं सुदर्शन चक्र मगर,
मैं चकरी जैसा चलता |
सिर के ऊपर उल्टा लटका.
फर्श पर नहीं उतरता |
उत्तर :- पंखा
[
Paheliyan | पहेलियाँ ]
Hindi
Paheli 08 :-
पास में उड़ता-उड़ता आए,
क्षण भर देखूँ , फिर छिप जाए |
बिना आग के जलता जाए,
सबके मन को वह लुभाए |
उत्तर :- जुगनू
Hindi
Paheli 09 :-
छिलके को दूर हटाते जाओ,
बड़े स्वाद से खाते जाओ |
इतना पर अवश्य देखना,
छिलके इसके दूर हीं फेंखना |
उत्तर :- केला
इसे भी पढे
: डोक्टर ए पी जे अब्दुल कलाम (Dr. A.P.JABDUL KALAM ) जी के अन्मोल विचार
इसे भी पढे
: स्वामी विवेकानन्द (SWAMI VIVEKANANDA) केअन्मोल विचार
मज़ेदार
हिन्दी पहेलियां जवाब सहित ( Fun Hindi Puzzle | Paheliyan with Answers )
Hindi
Paheli 10 :-
आँखें दो हो जाए चार,
मेरे बिना कोट बेकार |
घुसा आँखों में मेरा धागा,
दर्जी के घर से मैं भागा |
उत्तर :- बटन
Hindi
Paheli 11 :-
मध्य कटे तो सास बन जाऊँ,
अंत कटे तो सार समझाऊँ |
मैं हूँ पक्षी, रंग सफेद,
बताओ मेरे नाम का भेद |
उत्तर :- सारस
Hindi
Paheli 12 :-
सर्दी की रात मैं नभ से उतरूँ,
लोग कहते हैं मुझे मोती |
सूर्य का प्रकाश देखते हीं,
मैं गायब होती |
उत्तर :- ओस
[
Paheliyan | पहेलियाँ ]
Hindi
Paheli 13 :-
एक हाथ है लकड़ी की डंडी,
बने हुए हैं इसमें आठ घर |
ज्यों-ज्यों
हवा जाए उस भवन में,
त्यों-त्यों निकले हैं मीठे स्वर |
उत्तर :- बाँसुरी
Hindi
Paheli 14 :-
उड़ नहीं सकती मैं वायु में,
चल नहीं पाती सड़कों पर
|
लेकिन लाखों पर्यटकों को,
पहुँचाती हूँ इधर-उधर |
उत्तर :- रेल
Hindi
Paheli 15 :-
बिन जिसके हो चक्का जाम |
पानी जैसी चीज है वह,
झट से बताओ उसका नाम |
उत्तर :- पेट्रोल
Hindi
Paheli 16 :-
मैं एक बीज हूँ,
तीन अक्षर है मेरे |
दो दल वाला अन्न हूँ,
दाल बनाकर खाते हो |
उत्तर
:- मटर
Hindi
Paheli 17 :-
तरल हूँ पर पानी नहीं,
चिपचिपा हूँ गोंद नहीं |
मीठा हूँ पर चॉकलेट नहीं,
मधुमक्खियों द्वारा मैं बनता हूँ |
उत्तर :- शहद
[
Hindi Paheliyan | हिंदी पहेलियाँ ]
Hindi
Paheli 18 :-
दो सुंदर लड़के,
दोनों एक रंग के |
एक बिछड़ जाए,
तो दूसरा काम न आए
उत्तर :- जूता
Hindi
Paheli 19 :-
तरल हूँ पर पानी नहीं,
चिपचिपा हूँ गोंद नहीं |
मीठा हूँ पर चॉकलेट नहीं,
मधुमक्खियों द्वारा मैं बनता हूँ |
उत्तर :- शहद
Hindi
Paheli 20 :-
पढ़ने में, लिखने में,
दोनों में हीं आता काम |
कलम नहीं, कागज़ नहीं,
बताओ क्या है मेरा नाम |
उत्तर :- चश्मा
---------------------------------------------------------------------------
इसे भी पढे
: BEST GF BF JOKES IN HINDI
इसे भी पढे
: 15 BEST FUNNY JOKES IN HINDI
---------------------------------------------------------------------------
Hindi
Paheli 21 :-
बैठ तार में आती वह,
घर के दीप जलाती वह |
कई मशीनों का है वह प्राण,
बोलो क्या कहलाती वह |
उत्तर :- बिजली
Hindi
Paheli 22 :-
जंगल मेरी जन्मभूमि है,
महफिल मेरा धाम |
सबके होंठ लग कर देती,
सरगम का पैगाम |
उत्तर :- बाँसुरी
[
Hindi Paheliyan | हिंदी पहेलियाँ ]
Hindi
Paheli 23 :-
एक सींग की ऐसी गाय,
जितना दो उतना हीं खाए |
खाते – खाते गाना गाए,
पेट नहीं उसका भर पाए |
उत्तर :- आटा चक्की
Hindi
Paheli 24 :-
आदि कटे तो गीत सुनाऊँ,
मध्य कटे तो संत बन जाऊँ |
अंत कटे साथ बन जाता,
संपूर्ण सबके मन भाता |
उत्तर :- संगीत
Hindi
Paheli 25 :-
पूरे विश्व में एक यहीं,
सबसे बड़ा महाद्वीप |
भारत-पाक रूस और
इसमें हीं है चीन |
उत्तर :- एशिया
Hindi
Paheli 26 :-
हाल – चाल यदि पूछो उससे,
नहीं करेगा सीधे बात |
सादा लगता है,
पर पेट में रखता दांत |
उत्तर :- अनार
Hindi
Paheli 27 :-
ऐसा एक अजब खजाना,
जिसका मालिक बड़ा श्याना |
दोनों हाथों से लुटाता,
फिर भी दौलत बढ़ता हीं जाता |
उत्तर :- ज्ञान
[
Hindi Paheliyan with Answer | पहेली और उत्तर ]
Hindi
Paheli 28 :-
मुझे तोड़ो थोड़ा सा फोड़ो
निकाल के मुझे तबियत से घोलो
डाल कर मिर्च नमक और प्याज़
तबे पर उड़ेलो ।
उत्तर :- ऑमलेट
Hindi
Paheli 29 :-
मुझको उल्टा करके देखो,
लगता हूँ मैं नौजवान |
कोई पृथक नहीं रहता,
बूढ़ा बच्चा या जवान |
उत्तर :- वायु
मज़ेदार
हिन्दी पहेलियां जवाब सहित ( Fun Hindi Puzzle | Paheliyan with Answers )
Hindi
Paheli 30 :-
सिर काट दो, मन दिखता हूँ,
पैर काट दो, आदर बना दूँ |
पेट काट दो, कुछ न बताता,
प्रेम से अपना शीश नवाता |
उत्तर :- नमन
Hindi
Paheli 31 :-
लाल – लाल आँखें,
लंबे – लंबे कान |
रुई का फुहासा,
बोलो क्या है उसका नाम ?
उत्तर :- खरगोश
Hindi
Paheli 32 :-
डिब्बे पे डिब्बा,
डिब्बे का गाँव |
चलती फिरती बस्ती,
लोहे का पाँव |
उत्तर :- रेल
Hindi
Paheli 33 :-
हरी हरी मछली के
हरे हरे अंडे |
जल्दी से बूझो पहेली
नहीं तो पड़ेंगे डंडे |
उत्तर :- मटर
[
Hindi Paheliyan with Answer | पहेली और उत्तर ]
Hindi
Paheli 34 :-
एक पैर है होती,
जाड़े में हरदम सोती |
गर्मी में छाया देती,
सावन में वह हरदम रोती |
उत्तर :- छतरी
Hindi
Paheli 35 :-
सुबह सवेरे आता है
शाम ढलते चला जाता है |
उसे देखकर दिन की शुरुआत होती,
और उसके जाते ही अंधेरा आता है |
उत्तर :- सूरज
Hindi
Paheli 36 :-
शुरू कटने से हूँ मैं पशु,
बीच कटे पर काम |
आखिर कटे तो पक्षी होता
बताओ मेरा नाम |
उत्तर :- कागज
Hindi
Paheli 37 :-
एक बूढ़े के बारह बच्चे,
कोई छोटे तो कोई लंबे |
कोई गर्म और कोई ठंडे,
बतलाओ नहीं तो खाओ डंडे |
उत्तर :- साल
Hindi
Paheli 38 :-
बिन पावों के चलते देखा,
इधर उधर उसको फिरते देखा |
काम विचित्र करते देखा,
जल से उसे मरते देखा |
उत्तर :- जूता
[
पहेली इन हिंदी with
Answer ]
Hindi
Paheli 39 :-
शरीर है, इसका लंबा-लंबा,
मुख है, कुछ-कुछ गोरा
|
पेट में जिसके है काली डंडी,
लिखता रहता वो छोरा |
उत्तर :- पेंसिल
---------------------------------------------------------------------------
मज़ेदार
हिन्दी पहेलियां जवाब सहित ( Fun Hindi Puzzle | Paheliyan with Answers )
Hindi
Paheli 40 :-
भैया मैं हूँ तीन पंख का,
चार महीने पाता आराम
|
लोगो के पसीने सूखा देता
जब तक मैं चलता रहता |
उत्तर :- पंखा
---------------------------------------------------------------------------
इसे भी पढे
: ओशो (OSHO) के अन्मोल विचार
इसे भी पढे : रतन टाटा (RATAN TATA) के अन्मोल विचार
Hindi
Paheli 41 :-
दुम कटे तो सीता,
शीश कटे तो मित्र |
बीच कटे तो खोपड़ी.
पहेली है बड़ी विचित्र |
उत्तर :- सियार
Hindi
Paheli 42 :-
धरती के भीतर मैं पैर छुपाऊ,
आसमान की तरफ सर उठाओ |
हिलता पर कभी न चलता,
पैरों से हूँ भोजन करता |
उत्तर :- पेड़
[
पहेली इन हिंदी with
Answer ]
Hindi
Paheli 43 :-
तीन अक्षर का शहर हूँ,
विश्व में प्रसिद्ध हूँ
|
अंत कटे तो आग बन जाऊँ,
मध्य कटे तो आरा कहलाऊँ |
उत्तर :- आगरा
Hindi
Paheli 44 :-
आठ गांठ की रस्सी,
गांठ – गांठ में रस |
इसका उत्तर जो बताए,
उसको देंगे रूपए दस |
उत्तर :- जलेबी
---------------------------------------------------------------------------
इसे भी पढे
: डोक्टर भीम राव अम्बेडकर (Dr. B.R. AMBEDKAR ) के अन्मोल विचार
इसे भी पढे
: गौतम बुध्द ( GAUTAM BUDDHA ) के अन्मोलविचार
0 Comments