Ticker

6/recent/ticker-posts

खुद को हमेसा प्रेरित कैसे रखे ? खुद को मोटिवेटेड कैसे रखे ? How to motivate self ?

self motivation tips
self motivation tips 

खुद को प्रेरित (motivate) कैसे रखे ?? How to motivate self tips in Hindi ?? खुद को प्रेरित करने के क्या क्या तरीके है ?? How to remain inspired and keep doing good work regularly ??


जी बिल्कुल सही सवाल पूछा आपने कि खुद को प्रेरित कैसे किया जाए या प्रेरित कैसे रखा जाए । 

कई बार ऐसा होता है कि हम किसी कार्य को करने के लिए जरूरी प्रेरणा हासिल नही कर पाते या फिर किसी को देख कर सुन कर बहुत प्रेरित होते है मगर कुछ ही दिनों में वापस से पुरानी अवस्था में आ जाते है ,, वही पुरानी चाल ढाल वही बोरिंग वाला attitude । मगर इससे आपके जीवन में कुछ अच्छा तो होगा नही बल्कि बुरा प्रभाव जरूर पड़ेगा । 

ये बहुत सच है कि हर इंसान को कामयाब होने के लिए प्रेरणा की जरूरत होती है । वो एक चिंगारी जो आपके सीने में धड़कन के साथ धड़कता है उसी के मैजूदगी में आप किसी कार्य को उसके सही दिशा में ले जा सकते है और आखिर कार लक्ष्य हासिल कर सकते है । 

जिस इंसान के पास कोई प्रेरणा ही नही वो कैसे अपना लक्ष्य हासिल कर पायेगा । 

वो तो हर बार तय करेगा कि हां अब मैं इस कार्य को इस तरह से पूरा करूंगा मगर कुछ दिन होते ही सब जोश खत्म हो जाता है । 


ऐसा बहुत सारे लोगो के साथ होता आया है । यही वजह है कि लोग अपने लक्ष्य को कभी पूरा कर ही नही पाते । 

और जीवन भर बस अधूरे अधूरे से रहते है । 

यदि आप भी ऐसे ही है तो इसका मतलब आप भी एक परेशानी में फसे है । 


#khudkomotivatekaro #motivatekaisekare #khudkomotivatekaisekare #motivationtips #motivationtricks #hindimotivationtips #selfmotivatetips #successtips #successtipsinhindi #selfhelp #hinditips #besttips #besthinditips #bestmotivationtips #hindinagar  #tipsforgetmotivationinhindi #successhinditips 


हमे खुद को motivate रखने के लिए क्या करना चाहिए आइए इसके बारे में बात करते है ।

1. Time Management and Focus on Goal : 

हमे हर रोज अपने काम या अपने goal के बारे में सचेत रहना चाहिए । अपने दिनचार्य पर ध्यान देते हुए ये पता करना चाहिए कि किन किन चीज़ों में बेकार का फस कर हमारा वक़्त और एनर्जी खराब होता है । फ़ौरन उन बेकार के टास्क को बन्द कर देना चाहिए । जैसे घंटो मोबाइल में लगे रहना, watsapp facebook इंस्टाग्राम में लगे रहना, गेर जरूरी बातें करना मोबाइल पर , बेकार की चीज़ टी वी पर देखते रहना इत्यादि । कहने का मतलब है खुद को आलतू फालतू कार्यो से दूर रखना ताकि हमारा टाइम और एनर्जी waste न हो । 

Self motivation tips ______www.hindinagar.in

2. Chose Correct Freind circle :

हमारी संगति बहुत ज्यादा मायने रखती है । हम किस तरह के लोगो के साथ रहते है उठते बैठते है ये वाकई मायने रखता है । अगर आप ऐसे लोगो के साथ है जो तेज़ दिमाग और फुर्तीले शरीर वाले है जो बहुत एक्टिव है और जिनके विचार सकारात्मक और उच्च है , तो आप भी उन्ही के तरह motivated रहेंगे । और यदि आपकी संगति के लोग इस के बिल्कुल विपरीत है तो आप भी वैसे ही बनेंगे । क्योंकि संगति का असर तो होता ही है । यानी जिंदादिल और जीवन से भरपूर ऊर्जावान लोगो के साथ संपर्क में रहना हमारे लिए हित कर है हम उन्हें देख कर सुन कर स्वयं प्रेरित रहेंगे । 

Self motivation tips ______www.hindinagar.in

3. Read Positive Think Positive :

सकारात्मक कहानियां एवं किस्से पढ़े या सुने । कहानिया हमेसा से ही हमारे जीवन का हिस्सा रहा है । ऐसी कहानियां या किस्से जो हमे मोटिवेट य्यानी प्रेरित करे को पढ़ना या सुन्ना चाहिए । साथ ही उसके मोरल ज्ञान को याद रखना चाहिए । क्योंकि कहानियां केवल मनोरन्जन का हिस्सा नही होते बल्कि ये हमारे जीवन को बहुत अहम दिशा दे सकते है । हर प्रेरणा दायक कहानी में जो सार होता है उसे याद रखना चहिए ताकि जीवन के मुश्किल दौर से लड़ने का हौसला मिल सके । हमारे देश या विदेशों में भी कई ऐसे महान लोग हुए जिनकी कहानिया किस्से पढ़ कर हमे बहुत कुछ सीखने समझने को मिलता है । 

Self motivation tips ______www.hindinagar.in

4. Believe in Self :

खुद पर विस्वास करे । कई बार हमे अपने आप पर भी विस्वास नही रहता जिसकी वजह से हम किसी छोटी कार्य को भी करने में गलती कर बैठते है और अपना मनोबल खो देते है । याद रखिए जब आप खुद ही खुद पर यकीन नही करेंगे तो लोग आपपे भला कैसे विस्वास रखेंगे । किसी भी कार्य को करते वक़्त अंदर से खुद को हौसला दे और यकीन करे कि आप में भी क्षमता है ये करने का ,, तभी आप कार्य को सफलतापूर्वक कर पाएंगे और इससे आपमे आत्मविश्वास को बढ़ावा मिलेगा और आप प्रेरित होंगे । याद रखिये हमारा सबसे अच्छा साथी हम खुद ही होते है । 

Self motivation tips ______www.hindinagar.in

5. Enjoy Every Moment :

छोटी छोटी खुशियों को नज़रंदाज़ न करे । जरूरी नही खुश होने के लिए किसी बड़े खुशखबरी या कुछ बड़ा हो तो खुशी मिले । आप कई बार उन तमाम पलो को मिस कर जाते है या नजरअंदाज कर जाते है जो आपको असल में खुशी दे सकते है । जब भी मौका मिले खुश होने का तो उस मौके को जाने न दे । दोस्तो , रिश्तेदारों या फिर खुद के साथ ही खुशी के पल को बिताओ । आप खुश रहेंगे तो आप मोटीवेट भी रहेंगे । 

Self motivation tips ______www.hindinagar.in

6. Spend time with your Hobbies : 

अपनी hobbies को जारी रखे । हम में से लगभग हर इंसान के पास कोई न कोई हॉबी होता ही है । डांसिंग, सिंगिंग, राइटिंग, ड्राइंग इत्यादि जैसे कार्यो में से किसी में भी यदि रुचि हो तो उसे कभी खुद से अलग न होने दे । वक़्त निकाल कर अपने इन hobbies को जरूर करते रहे । इससे आपको अंदुरनी खुशी एवं तसल्ली मिलती है । यदि आप किसी भी हॉबी में थोड़ा अच्छा करते है तो लोग तारीफ करते है जिससे आपको प्रोत्साहन मिलता है । कई बार लोग अपने काम को त्याग कर अपने हॉबी को ही अपना जीने का जरिया बना लेते है और ताउम्र प्रेरित हो कर कार्य करते है एवं जीवन को उम्दा तरीके से जीते है । 

Self motivation tips ______www.hindinagar.in

7. Take Break and Go on Trip : 

टूर एंड ट्रेवल करे । बहुत दिनों तक लगातार घर में रह कर या लगातार काम कर कर के मन और मस्तिष्क रूठने लगता है । ऐसे में थोड़ा ब्रेक लेकर कंही अच्छी जगह घूमने जाए । बाहर निकलने से नए जगह नए लोगो को देखने से मन में नए विचार आते है नई ऊर्जा आती है । 

Self motivation tips ______www.hindinagar.in

8. Faith in God : 

ईस्वर की आराधना करे । पूजा पाठ प्राथना करने से हमारा मन शांत होता है और एक विश्वास पैदा होता है । जब आप सच्चे मन से किसी भी शक्ति को मानते है तो आप में भी एक अंदुरनी शक्ति का एहसास होता है । हमे लगता है जैसे ईस्वर हमारे साथ है। जब आपका मन शांत होता है तब आप बेहतर तरीके से फैसले ले पाते है । ऐसे में आपके द्वारा लिए गए फैसले सफल साबित होते है । जब भक्ति की शक्ति साथ हो तो आप खुद से ही प्रेरित रहते है । 

Self motivation tips ______www.hindinagar.in

9. Find a Goal and keep working : 

अपने लिए एक लक्ष्य बनाए और निरन्तर उसपे कार्य करते रहे । एक झटके में यदि आप कोई बड़ा लक्ष्य हासिल करना चाहेंगे तो जाहिर है ये सम्भव नही है । ऐसे में आप दुखी हो जाएंगे और दुबारा प्रयास नही करेंगे । इसीलिए किसी भी कार्य को थोड़ा थोड़ा कर करे मगर निरन्तर करे । बीच में कार्य को अधूरा न छोड़े । अपने कार्य को पूरा करने के बाद मिलने वाले खुशी को अनुभव करे इससे आप मोटीवेट हो सकेंगे । हमेसा अपने लक्ष्य का जिक्र अपने मन में करते रहे या हो सके तो उस जगह जंहा आप सोते है या पढ़ने के लिए बैठते है वंहा अपना लक्ष्य को बड़े बड़े शब्दो में लिख दे ताकि हर दिन हर रात आपकी नज़र अपने लक्ष्य को देखती रहे और आप निरन्तर उस पर कार्य करते चले । इससे आप मोटीवेट रहेंगे और अपने लक्ष्य से भटकेंगे भी नही । 

Self motivation tips ______www.hindinagar.in

दोस्तो उम्मीद है ये आर्टिकल आपको थोड़ा हेल्प करे । यदि आपको जरा भी पसंद आया हो तो प्लीज कमेंट कर के मुझे बताए । आपके कमेंट से मुझे भी मोटिवेशन मिलेगा । 

Post a Comment

0 Comments

Ad Code